कैमूर: हत्या का मामला, महिला का शव घर की छत से बरामद 

कैमूर: हत्या का मामला, महिला का शव घर की छत से बरामद 

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH19 स्थित बरेज गांव के समीप दो दिन पूर्व शनिवार को लापता महिला का शव उसके ही घर के छत पर एक कमरे में प्लास्टिक के बोड़े से बरामद हुआ जिसकी हत्या का शव को छुपाया गया था सोमवार की सुबह घर की सफाई करने के दौरान दुर्गंध आने लगा जिसके बाद परिजनों ने देखा बोड़े में शव ठूंस कर रखा गया था और वहां ब्लड गिरा हुआ था जिसके बाद घटना की सूचना परिजनों ने मोहनिया पुलिस को दी। मृतका की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना अंतर्गत जरुहा निवासी प्रजापति मिश्रा की 30वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है जो बरेज गांव के समीप अपना घर बनाकर रहते थे। मृतका के पति प्रजापति मिश्रा ने कहा जब हम थाने में आवेदन देने गए तो पुलिस ने कहा तुम्हारी पत्नी बदचलन थी भाग गई है सही से जांच नहीं किया गया मैने आवेदन में मोबाइल नंबर भी दिया था जांच के लिए। मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने कहा घर में ही हत्या कर शव को बोड़ा में छिपाया गया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है,FSL की टीम भी आ रही है हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *