पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हालात बेकाबू हैं। अवामी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में हजारों लोग सड़कें पर उतर आए और सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू कर दिए। मुजफ्फराबाद से कोटली तक प्रदर्शनकारियों ने इंसाफ और हक के नारे लगाए। दुकानें बंद, सड़कें जाम और सार्वजनिक परिवहन ठप है। अवामी एक्शन कमेटी 38 सूत्रीय चार्टर के

तहत संरचनात्मक सुधारों और बुनियादी अधिकारों की मांग कर रही है। पाकिस्तान सरकार ने इंटरनेट बंद कर भारी सुरक्षा बल तैनात किए हैं। प्रदर्शनकारी इसे पीओके के अधिकारों और पाकिस्तान के लंबे समय से रुके सुधारों को लागू कराने का संघर्ष बता रहे हैं।

