दिल्ली पुलिस ने दो अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान मोहम्मद अब्दुलअजीज मियां और मोहम्मद रफीकुल इस्लाम के रूप में हुई। दोनों लगभग दो साल पहले भारत आए थे, लेकिन वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रुके रहे। पुलिस ने उन्हें दिल्ली स्थित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के जरिए बांग्लादेश भेजने की

प्रक्रिया शुरू कर दी है। 25 सितंबर को चलाए गए अभियान में कानपुर देहात से 23 और बांग्लादेशी अवैध प्रवासी पकड़े गए। दिल्ली पुलिस लगातार अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चला रही है और उन्हें उनके देशों में वापस भेज रही है।

