तमिलनाडु के करूर में शनिवार को हुई टीवीके रैली भगदड़ में 40 लोगों की मौत के बाद मद्रास हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई रद्द कर दी। याचिकाकर्ता ने टीवीके को सार्वजनिक सभाओं और रैलियों की अनुमति न देने की मांग की थी।

कोर्ट ने मामला अगले हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। टीवीके ने मदुरै बेंच में भगदड़ की निष्पक्ष जांच की याचिका भी दायर की है। परिवारों ने टीवीके और स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। थलापति विजय ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख और घायलों को 2 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया।

