पंजाब में धान की कटाई शुरू होते ही पराली जलाने के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। अब तक राज्य में 90 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 51 मामले अमृतसर में हैं। 47 मामलों में कुल 2,25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया और 49 मामलों में FIR दर्ज की गई। 32 मामलों में किसानों की जमीन रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है, जिससे वे जमीन बेच या गिरवी नहीं कर

सकते। पराली जलाने से दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ता है। सरकार ने हॉटस्पॉट इलाकों में जागरूकता अभियान शुरू किया है। साल 2024 में मामले घटकर 10,909 रह गए थे।

