एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत के लिए हीरो बने तिलक वर्मा। पाकिस्तान के खिलाफ टीम की मुश्किल घड़ी में तिलक ने 53 गेंदों पर नाबाद 69 रन ठोककर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई।

आखिरी ओवर में 10 रन की दरकार थी, तभी तिलक ने हारिस रऊफ की गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। इस छक्के के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का टेबल पीटकर जश्न मनाना कैमरे में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तिलक की सूझबूझ और साझेदारियों ने भारत को संकट से उबारा और आखिर में रिंकू सिंह के चौके से टीम ने खिताब अपने नाम किया।

