बांग्लादेश के चट्टग्राम हिल ट्रैक्ट्स से खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। यहां अल्पसंख्यक बौद्ध समुदाय के गाँव में आगजनी और हिंसा की घटनाएं हुईं। हमलावरों ने कई घरों, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सेना और प्रशासन मौके पर मौजूद होने के बावजूद तुरंत मदद के लिए आगे नहीं आए। इस घटना में कई

लोग घायल हुए और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें पूरे गाँव को जलते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत फैल गई है।

