आज नवरात्रि का छठा दिन है और सोने के दाम में फिर तेजी देखने को मिली। दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गाजियाबाद जैसे उत्तर भारत के शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट लगभग 1,10,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 1,43,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। विशेषज्ञों के अनुसार सोने की कीमतों में हालिया तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय

आर्थिक हालात, अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित जगह पर पैसा लगाने की चाह ने सोने-चांदी की कीमतों को प्रभावित किया है। चांदी में फिलहाल तेजी बनी रह सकती है, जबकि सोने की कीमतों में आगे थोड़ी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है।

