सहारनपुर में “आई लव महादेव” और “I Love Muhammad” पोस्टरबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला जामा मस्जिद का है, जहां शुक्रवार की नमाज़ के बाद माहौल अचानक गरम हो गया। जानकारी के मुताबिक, नमाज़ अदा करने के बाद एक युवक मस्जिद से बाहर निकला और हाथ में “I Love Muhammad” का पोस्टर लहराने लगा। इतना ही नहीं, उसने नारेबाजी भी शुरू कर दी। मौके पर पहले से तैनात पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की और युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है

कि पोस्टरबाजी से माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। उधर, इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में तनाव का माहौल है, हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

