बरेली में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। मौलाना तौकीर रज़ा के भड़काने पर बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर #iLoveMuhammadﷺ रैली निकाली। रैली के दौरान भीड़ और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, नमाज़ के बाद अचानक भीड़ जुटी और नारेबाजी शुरू हो गई।

भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन लोग टकराने लगे। इस दौरान कई जगह अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति रैली निकाली गई थी और हालात काबू से बाहर न जाएं, इसके लिए सख्ती करनी पड़ी। वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि धार्मिक भावनाओं को भड़काकर भीड़ को सड़क पर उतारा गया। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

