चुनावी सरगर्मी तेज बहुजन समाज पार्टी ने कैमूर जिले के चार विधानसभा सीटों में से तीन सीट पर प्रत्याशीयों के नाम का किया घोषणा,भभुआ विधानसभा सीट से विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, मोहनियां विधानसभा सीट से ओमप्रकाश दीवाना तथा चैनपुर विधानसभा सीट से सतीश यादव पिंटू को चुनाव लड़ने का किया घोषणा, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटे लाल राम ने किया सामूहिक घोषणा। जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम ने बताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के चार सीटों में से तीन सीट भभुआ, मोहनियां तथा रामगढ़ से प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती और केंद्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ,बिहार प्रभारी अनिल कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर तीन प्रत्याशियों की घोषणा शुक्रवार को की गई जिसमें भभुआ विधानसभा सीट से विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल, मोहनियां विधानसभा सीट से ओमप्रकाश दीवाना और रामगढ़ से

सतीश कुमार पिंटू को प्रत्याशी बनाया गया है। जिले के सबसे ज्यादा हॉट सीट में शुमार चैनपुर विधानसभा सीट की घोषणा अभी बाकी है। वही भभुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने पर विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती केंद्रीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद राम जी गौतम और बिहार प्रभारी अनिल कुमार पटेल को धन्यवाद दिया है। बसपा उम्मीदवार ने बताया कि लगातार क्षेत्र में जनता से जुड़े रहने और मदद करने का यह प्रतिफल मुझे मिला है। बसपा प्रत्याशी ने भभुआ विधानसभा सीट जीत का दावा करते हुए बताया कि कभी मौका नहीं मिला इस बार जनता का आशीर्वाद मिल जाएगा तो विकास का बयार भभुआ विधानसभा में इतना बहेगा की जिला ही नहीं बल्कि राज्य व देश के लोग भभुआ विधानसभा को विकास के मामले में एग्जांपल देने का काम किया जाएगा। बता दें कि चैनपुर विधानसभा एक हॉट सीट है जहां से जितने वाले को सीधे मंत्री पद मिलता है अब देखना यह होगा कि बसपा किसके झोली में टिकट डालती है यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा।

