थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक व्यस्त सड़क अचानक धंस गई, जिससे 50 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। वजीरा अस्पताल के आसपास के इलाके को खाली कराना पड़ा और ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया। हादसे के दौरान कुछ वाहन गड्ढे में गिर गए और सड़क पर लगे बिजली के खंभे भी नीचे गिर

गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन आसपास के इलाके में यातायात बाधित हुआ है। सड़क धंसने की वजह का अभी पता लगाया जा रहा है और राहत एवं सुरक्षा कार्य जारी हैं।

