दुर्गा पूजा 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष यातायात प्रबंध की घोषणा की है। पूजा पर्व इस साल 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान शहर में भीड़-भाड़ को देखते हुए कई पाबंदियां लागू होंगी: ऑटो, ई-रिक्शा और सवारी वाहनों पर रोक: दोपहर 3 बजे से सुबह 5 बजे तक मेन रोड, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक, बैंकमोड़, हीरापुर, मनईटांड़, पुरानी बाजार, सिंदरी, झरिया, सरायढेला और कोलाकुसमा समेत कई इलाकों में NO ENTRY लागू रहेगा। यात्री बसों के लिए नए रूट: शहरी क्षेत्रों में दोपहर 2 बजे से सुबह 5 बजे तक बसों का प्रवेश बंद रहेगा।

धनबाद-बोकारो-रांची और जमशेदपुर-फुलवरिया-धनबाद मार्ग पर बसों को वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा। भारी वाहनों पर रोक: शहर में भारी वाहनों का प्रवेश 1 बजे दोपहर से सुबह 5 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मालवाहक ट्रक, डीजल-पेट्रोल टैंकर और एलपीजी वाहन सुबह 4 बजे से 11 बजे तक ही चल सकेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित रूट और पाबंदियों का पालन करें, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

