भारत ने रक्षा क्षेत्र में रचा इतिहास— DRDO ने अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। खास बात यह रही कि इस बार मिसाइल को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर सिस्टम से दागा गया। यानी अब भारत रेल नेटवर्क से चलते-फिरते मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परीक्षण का वीडियो साझा करते हुए DRDO और सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा— यह अपनी तरह का पहला परीक्षण है, जिसने भारत को चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर दिया है।

अग्नि-प्राइम मिसाइल 2000 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम है और परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता भी रखती है। भारत के पास पहले से ही अग्नि-1 से लेकर अग्नि-5 तक की मिसाइलें मौजूद हैं, जिनकी रेंज 700 किलोमीटर से लेकर 5000 किलोमीटर तक फैली है। यानी साफ है— भारत अब मिसाइल तकनीक में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

