प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी 2025 का दौरा करेंगे। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी का थीम है— “परम स्रोत यहीं से शुरू होता है”। खास बात यह है कि इस बार रूस एक भागीदार देश के रूप में हिस्सा ले रहा है। इस मेगा

प्रदर्शनी में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, करीब 1,25,000 B2B आगंतुक और 4,50,000 B2C विज़िटर शामिल होंगे। यानी आने वाले पांच दिन नोएडा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार और निवेश का सबसे बड़ा मंच बनने वाला है।

