महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सोलापुर जिले के दरफल गांव का दौरा किया, जहां बाढ़ की स्थिति का आकलन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित लोगों को तत्काल

सहायता प्रदान करने और आवश्यक संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए। फडणवीस ने कहा कि सरकार प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाएगी और बाढ़ से नुकसान का आंकलन कर पुनर्वास की तैयारी की जाएगी।

