अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि पाकुड़ जिले को सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र द्वारा राष्ट्रीय कालाजार वर्कशॉप में आमंत्रित किया गया है। जिले के उपायुक्त मनीष कुमार को “Best Practices from Field in Kala- azar” विषय पर प्रेजेंटेशन देने के लिए बुलाया जाना इस बात का प्रमाण है कि कालाजार जैसी गंभीर चुनौती से जूझते हुए भी, पाकुड़ ने इस बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है।इस बाबत उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह सफलता सिर्फ प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम नहीं है, बल्कि यह जिले के

स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता और जन प्रतिनिधियों के निरंतर सहयोग का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष में हम सबने मिलकर गांवों में जागरूकता अभियान हो या फिर घर घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य, सभी में हमने राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाई हैं । यह हम सबके लिए एक गर्व का क्षण है, क्योंकि पाकुड़ अब केवल एक प्रभावित जिले के रूप में नहीं, बल्कि कालाजार उन्मूलन की दिशा में एक मार्गदर्शक के रूप में पहचाना जाएगा।

