कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के निर्देश पर नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से मुलाकात कर आवेदन सौंपा जिसमें नए स्ट्रीट लाइट लगाने एवं सभी खराब पड़े लाइट को ठीक करवाने की मांग की गई है। गोप ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी को समस्या से

अवगत कराया गया है। त्योहार के समय बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आम लोगों को कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होगी। भीड़ भाड़ के कारण आम लोग कई गली मोहल्लों से होकर अपने गंतव्य को जाते है। जिसमें खासकर बुजुर्गों,महिलाओं एवं बच्चों को खासी परेशानी होगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का आश्वासन दिया।

