नीचीतपुर कोलियरी कार्यालय के बाहर संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सालाना बोनस की बैठक नहीं होने और एक लाख रुपए अग्रिम भुगतान न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर पूजा से पहले बोनस नहीं मिला तो

पूरे कोल इंडिया के सभी कंपनियों में चक्का जाम किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्यालय नेतृत्व का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई।

