
रूस से व्यापार को लेकर अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दुनिया के देशों पर दबाव बना रहे हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। उन्होंने रूस से तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया, लेकिन भारत ने रूस से तेल खरीद जारी रखी। इसी कड़ी में यूरोप के छोटे देश हंगरी ने भी ट्रंप के दबाव को ठेंगा दिखाते हुए स्पष्ट किया कि वह रूस से तेल की खरीद बंद नहीं करेगा और अपनी ऊर्जा निर्भरता कम नहीं करेगा। हंगरी के विदेश मंत्री ने कहा कि देश एनर्जी के लिए रूस पर निर्भरता बनाए रखेगा। ट्रंप ने अपने NATO सहयोगियों से रूस से व्यापार सीमित करने और तेल पर निर्भरता खत्म करने का दबाव बढ़ाया था, लेकिन हंगरी ने साफ कर दिया कि वह इस दबाव में नहीं आएगा।

