सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है और घरेलू बाजार में MCX 10 ग्राम सोने का भाव लगभग ₹1,13,990 तक पहुँच गया है। IBJA के आंकड़ों के अनुसार भी सोने के भाव में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,759.02 प्रति औंस के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स $3,787.40 तक पहुँच चुके हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सोने में यह तेजी बुलबुले जैसी स्थिति का संकेत दे

सकती है और निकट भविष्य में कीमतों में करेक्शन देखने को मिल सकता है। विश्लेषकों का मानना है कि सोने की बढ़ती कीमतों के पीछे अमेरिकी फेड रेट कटौती, कमजोर डॉलर, और महंगाई की आशंकाएँ प्रमुख कारण हैं।

