न्यूयॉर्क में यूनुस के काफिले पर अवामी लीग का विरोध

न्यूयॉर्क में यूनुस के काफिले पर अवामी लीग का विरोध

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइज़र और नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को न्यूयॉर्क में विरोध का सामना करना पड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी, अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने यूनुस के साथ आए छात्रनेता अख्तर हुसैन पर अंडे फेंके और उन्हें ‘आतंकी’ करार दिया। यह घटना यूनुस के संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र में शामिल होने के दौरान JFK एयरपोर्ट के बाहर हुई। वहां मौजूद अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रदर्शनकारी अख्तर हुसैन पर अंडे फेंकते हुए नारे लगा रहे हैं और यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कर रहे हैं। इस घटना ने बांग्लादेशी राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का विषय बना दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *