महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. सितंबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन सैलाब का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा. लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सोलापुर में यहां दर्जनों लोग अपने घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। सेना और प्रशासन की मदद से हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नासिक में गोदावरी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मंदिर और घाट

पानी में पूरी तरह डूब गए हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की सख्त चेतावनी दी है। हिंगोली में तेज बहाव में फंसे लोगों को रस्सी और नाव के सहारे सुरक्षित निकाला जा रहा है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।

