मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 26 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है। यह बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने के कारण हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम सहित कई जिलों के लिए ‘येलो’

अलर्ट जारी किया है। राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी और हवा की रफ्तार 30–40 किमी तेज रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों में बारिश से तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है।

