प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रसाद योजना यानी तीर्थयात्रा पुनरुद्धार एवं आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान के तहत माताबाड़ी स्थित माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर परिसर के विकास कार्य का उद्घाटन किया। यह मंदिर त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में स्थित है

और इसे देश के प्राचीन 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। पीएम मोदी के मुताबिक इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर का विकास कार्य न केवल श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाएगा बल्कि त्रिपुरा की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी और मजबूत करेगा।

