प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सुबह अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में जोरदार स्वागत हुआ। वंदे मातरम के नारों और नारी शक्ति व युवा शक्ति की जीवंत उपस्थिति ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के लोगों का उत्साह और स्नेह असाधारण है

और यह पल उनके लिए सचमुच यादगार बन गया। अरुणाचल प्रदेश की जनता के जोश और ऊर्जा ने पीएम मोदी के दौरे को खास बना दिया।

