पाकुड़ पुलिस ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण दूर्गा पूजा के दौरान शांति पूर्वक तरीके से पूजा संपन्न हो सकें एवं पूजा अर्चना के दौरान आने वाले भक्तों को किसी तरह की असुविधा न हो, इस लिहाज से पाकुड़ पुलिस ने अंचलाधिकारी अरविंद बेदिया एवं नगर थाना प्रभारी बबलू

कुमार नेतृत्व में शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान लाइटिंग, पंडाल के अंदर समुचित व्यवस्था व पुजा स्थल तक पहुंचने वाले मुख्य द्वार जैसी बारीकियों को देखा गया।

