भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास | 

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास | 

21 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम को 172 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 18.5 ओवर्स में हासिल कर लिया। यह टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर भारत की दूसरी जीत रही।

इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी भारत ने पाकिस्तानी टीम को सात विकेट से रौंद दिया था। सुपर-4 मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने अभिषेक ने 39 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। इस तूफानी इनिंग्स के दौरान अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *