झारखंड की दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी और एसएंडटी विभाग की ओर से रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जाएगा।

इसको लेकर 22 से 28 सितंबर तक बोकारो होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक और अन्य तकनीकी सुधार कार्यों के लिए यह ब्लॉक जरूरी है। इस दौरान बोकारो से होकर गुजरने वाली कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

