रक्तदान क्षेत्र में योगदान देने वाली संस्था इंसानियत फाउंडेशन के सदस्य जाहरुल शेख ने रक्तदान करके समाज के युवाओं क़ो संदेश दिया। गुमानी के थैलेसीमिया रोग से पीड़ित तोफिजूल शेख को O पॉजिटिव खून की जरूरत पड़ी। घर से ही संस्था के सचिव बानिज सेख से संपर्क कर सदर अस्पताल सोनाजोड़ी में भर्ती किया गया |पीड़ा को देखते हुए बानिज सेख अपने मित्र जाहरुल से वार्तालाप किया। जाहरुल तुरंत रक्तदान के लिए तैयार हो गए एवं कुछ ही देर में पाकुड़ रक्तदान अधिकोष जाकर 8 वीं बार ओ पॉजिटिव रक्तदान किया। परिवार वालों ने संस्था के सभी सदस्य के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। मौक़े पर परवेज आलम व कर्मचारी नवीन कुमार थे |
Posted inJharkhand
जाहरुल शेख़ ने थैलेसीमिया मरीज के लिए 8वीं बार रक्तदान किया |

