कैमूर के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हाइ स्कूल के मैदान में आज NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह, अल्संख्यक कल्याण मंत्री जमा खान सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.. कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सभी नेताओं ने सरकार द्वारा किए गए कार्य को उपलब्धियां गिनाई वहीं मंगल पांडेय ने तेजस्वी के मंच से पीएम के मां को दिए गए गए गाली को लेकर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है सिर्फ मंच से गाली देना उनका काम है जनता सबकुछ समझ गई है..

पीएम का कद पूरे विश्व में बढ़ रहा है उनके लोकप्रियता को देखकर कुछ लोगों के बीच घबराहट हो गई है और इन नेताओं के पास कोई मुद्दा नहीं है..प्रशांत किशोर द्वारा कहा गया कि NDA कुछ नेता भ्रष्ट हैं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर 1998 में हत्या का मुकदमा दर्ज है ऐसे लोग बिहार का क्या विकास करेंगे इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक मुद्दा है अनाप सनाप बयान देना उनका काम है वैसे नेताओं पर NDA नेता ध्यान नहीं देते हैं श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि कुछ रावण रूपी नेता हैं जो जनता को तोड़ना चाह रही है लेकिन जनता टूटने वाली नहीं है वहीं मंच पर उभरती हुई एक कलाकार दिव्या तिवारी ने नेहा राठौर के गीत को जवाब देते हुए कहा कि पीएम चौकीदार नहीं बल्कि शेर है

