लखीसराय: मां शेरावाली दुर्गापूजा समिति की 251 कलशों के साथ भव्य यात्रा |

लखीसराय: मां शेरावाली दुर्गापूजा समिति की 251 कलशों के साथ भव्य यात्रा |

मां शेरावाली दुर्गापूजा समिति लाखोचक में कलश यात्रा का भव्य आयोजन। लखीसराय चानन – लाखोचक में मां शेरावाली दुर्गापूजा समिति द्वारा आयोजित कलश यात्रा का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 251 कलशों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सूर्यगढ़ा विधायक प्रहलाद यादव उपस्थित थे, जिन्होंने फीता काटकर कलश यात्रा का उद्घाटन किया। कलश स्थापना की शुरुआत समाजसेवी बालेश्वर यादव और स्वर्गीय पहलवान बटोरन यादव के परिजन द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र सिपाही ने की।

इस दौरान मंदिर के प्रमुख सदस्यों में डॉ. सुनील कुमार, स्थानीय निवासी त्रिभुवन वर्मा, दिनेश यादव और कमलेश्वरी यादव भी मौजूद थे। कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे लाखोचक गांव में भ्रमण करते हुए मोरवे जलाशय तक पहुंची और पुनः मंदिर स्थल पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान बाजे-गाजे और धार्मिक गीतों के साथ भक्तगण शामिल हुए, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *