
3 सितंबर को हुई GST काउंसिल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। नए GST रिफॉर्म के तहत 12% और 28% वाले स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अब सिर्फ 5% और 18% स्लैब रहेंगे। इस फैसले का असर 22 सितंबर से दिखेगा। खाने-पीने की चीजों से लेकर कपड़े और कार-एसी, टीवी जैसी चीजों पर जीएसटी दरें घटा दी गई हैं। यानी आम जरूरत के अधिकांश सामान सस्ते हो जाएंगे। हालांकि, LPG सिलेंडर को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। GST काउंसिल ने सिलेंडर पर किसी भी तरह का टैक्स कटौती ऐलान नहीं किया है। इसका मतलब है कि 22 सितंबर से LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।

