पाकुड़ स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के समक्ष ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा एक धरना का आयोजन किया गया। ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कोलकाता के आह्वान पर ईस्टर्न रेलवे के चारों मंडल कार्यालय एवं शाखा कार्यालय पर एक धरना का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। धरने के माध्यम से रेलवे प्रशासन के समक्ष ईस्टर्न रेलवे मेंस युनियन द्वारा उठाए जाने वाली प्रमुख मांगों में क्रमशः आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन करना,रेलवे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति को बंद करना, नए श्रमिक कानून को पूरी तरह रद्द करना,नए कामों के लिए नए लोगों की बहाली सुनिश्चित करना, शिक्षित बेरोजगार युवकों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करना,सभी प्रकार के खाली पदों पर भरती जल्द करना तथा एकीकृत पेंशन योजना में आवश्यक सुधार कर पुरानी पेंशन प्रणाली के अनुरूप बनाना, नलहटी से लेकर गुमानी तक तथा पाकुड़ में नए रेलवे क्वार्टरों का निर्माण जल्द से जल्द करना, नलहटी से लेकर गुमानी तक सभी पैनल कार्यलय वातानुकूलित करना तथा सभी पर्यवेक्षक कार्यालय को वातानुकूलित करना, पाकुड़,

दुमका एवं कूर्वा कोल साइडिंग में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए कोल पायलट भत्ता जल्द से जल्द चालू करना, विद्युत विभाग (सामान्य)के सभी कोटि के कर्मचारियों के लिए पोशाक भत्ता जारी करना एवं सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, टी आर डी विभाग एवं शंटिंग स्टाफ हेतु रिस्क अलाउंस को चालू करना संबंधी कई मांगे उठाई जा रही हैं। धरने की अध्यक्षता अखिलेश चौबे ने की। शाखा सचिव संजय कुमार ओझा द्वारा शाखा सभा को संबोधित किया गया और उठाई गई मांगों के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की गई । साथ ही उन्होंने पाकुड़ शाखा द्वारा रेलवे कर्मचारियों के हेतु किए जाने वाले प्रयासों के संदर्भ में सभा में मौजूद कर्मचारियों को अवगत कराया। इस सभा के आयोजन में मुख्य रूप से गौतम कुमार यादव, अमर कुमार मल्होत्रा, प्रीतम कुमार मंडल, विकास कुमार,निरंजन कुमार, गौतम कुमार पांडे इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

