
ग्राम स्तर पर निर्मित शौचालयों की लाभुकों द्वारा साफ सफाई की गई तथा शौचालयों के नियमित उपयोग हेतु लोगों को जागरूक किया गया। जिन लाभुकों के घरों में शौचालय उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें स्वयं शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान के दौरान लाभुकों एवं जल सहिया के संयुक्त प्रयास से शौचालयों की पेंटिंग की गई और लोगों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई। जल सहिया द्वारा ग्रामीणों को शौचालय से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया, जिनमें प्रमुख रूप से: स्वच्छता का महत्व : शौचालय के उपयोग को बढ़ावा देना एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना।बताया गया कि खुले में शौच जाने से कई संक्रामक बीमारियाँ फैल सकती हैं। सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए दी जा रही आर्थिक सहायता की जानकारी दी गई। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है स्वच्छता में सुधार,बीमारियों की रोकथाम, ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार।

