उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी और देहरादून में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो से हालात का जायजा लिया और प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, सड़क मार्ग बहाल किए जाएँ और बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा

कि प्रशासन पूरी सतर्कता से काम करे और नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराए। इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों में जुटी टीमों का हौसला बढ़ाया और प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना।

