सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण 

सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण 

दिल्ली के सेंट्रल रिज, पीबीजी पोलो ग्राउंड में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और 70 देशों के 75 राजनयिक उपस्थित रहे, जिन्होंने अभियान को वैश्विक सहयोग और साझा जिम्मेदारी का रूप दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मां और धरती मां दोनों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी है। दिल्ली सरकार ने इस वर्ष 70 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। उपस्थित गणमान्यजनों में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य अधिकारी शामिल थे। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *