जी हां कोयलांचल में इस बार डांडिया की धूम होने वाली है, जहां एक ओर दूसरी संस्थाएं अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस ही कर रही हैं, धनबाद के गोविंद पुर रोड बालाजी पेट्रोल पंप के पास एक होटल में समाज सेवी सुधा सहाय ने दिनांक 18 सितंबर दिन गुरुवार को सैकड़ों सखियों के साथ डांडिया नृत्य से माता का आह्वान कर दिया। इनका उत्साह बढ़ाने में झरिया विधायक रागिनी सिंह तो पहुंची ही और इन दिनों अपने समाज सेवा से सुर्खियों में रहने वाली जिला

परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी पहुंची । इसके साथ ही सुधा सहाय ने पूजा से पहले ही डांडिया नृत्य आगाज कर दिया और इस बार कोयलांचल की धरती पर इस बार का यह पहला डांडिया नृत्य कार्यक्रम है। लगभग हर उम्र की महिलाएं डांडिया की धुन पर थिरकती नजर आई साथ ही सभी के लिए जलपान, के साथ साथ भोजन की भी समयिचित व्यवस्था थी।

