उपायुक्त ने राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के तहत 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित पोषण अभियान का शुभांरभ समाहरणालय परिसर से किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा के द्वारा पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपायुक्त ने बताया कि यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में भ्रमण

करेगा और महिलाओं एवं बच्चों को संतुलित आहार, पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि इस रथ का उद्देश्य जिले के अंतिम व्यक्ति तक पोषण संबंधी जानकारी पहुँचाना है, ताकि महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए उचित पोषण सुनिश्चित किया जा सके। यह रथ न केवल जानकारी देगा, बल्कि व्यवहार परिवर्तन के लिए भी प्रेरित करेगा। उपायुक्त ने यह भी कहा कि महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद के समय में पोषण सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है, जो शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है।

