जनार्दन मिश्रा ने बच्चों को नहलाकर PM मोदी सेवा पखवाड़ा शुरू किया | 

जनार्दन मिश्रा ने बच्चों को नहलाकर PM मोदी सेवा पखवाड़ा शुरू किया | 

“मध्य प्रदेश के रीवा से एक अनोखी खबर सामने आई है। बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत अपने ही अंदाज में की। सांसद मिश्रा मंगलवार को त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव पंचायत पहुंचे और मुशहर समाज के बच्चों को बुलाकर खुद साबुन से नहलाया, उनके नाखून काटे और साफ-सुथरे कपड़े पहनाकर स्कूल जाने के लिए तैयार किया। उन्होंने बच्चों और उनके परिजनों से कहा कि शिक्षा ही असली धन है और सभी बच्चों को शिक्षा से वंचित नहीं रहने देना चाहिए।

जनार्दन मिश्रा के ये वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी खूब वायरल हो चुके हैं। चाहे हाथों से टॉयलेट साफ करना हो, जूते-चप्पल व्यवस्थित करना हो या सफाई अभियान चलाना, उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान हमेशा खींचा है। आज भी उनका यह कदम शिक्षा और स्वच्छता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से सामने लाता है।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *