पॉलिटेक्निक में प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन और विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

पॉलिटेक्निक में प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन और विश्वकर्मा पूजा का आयोजन


उपायुक्त ने पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल का निरीक्षण किया, हुआ विश्वकर्मा पूजानोत्सव का आयोजन पाकुड़ पॉलिटेक्निक में प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पाकुड़ के उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार किए गए नवाचारी और व्यावहारिक मॉडल प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने सभी प्रोजेक्ट्स का बारीकी से निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी कौशल तथा परिश्रम की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे अपने नवाचारों को समाज और उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ें। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समस्याओं के समाधान और राष्ट्र-निर्माण का माध्यम भी है। पॉलिटेक्निक की प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में संस्थान के निरंतर प्रयासों पर प्रकाश डाला, जिनका उद्देश्य छात्रों में नवाचार और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने छात्रों के मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों की सराहना की और युवा नवप्रवर्तकों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। निखिल चंद्रा ने सभा को संबोधित किया और सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों से ऐसे प्रोजेक्ट डेमोंस्ट्रेशन में सक्रिय भाग लेने का आह्वान किया क्योंकि ये मंच आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता विकसित करने में सहायक होते हैं।संस्थान के निदेशक अमिय रंजन बडजेना भी ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। संस्थान परिसर में विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *