राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार का शुभारंभ किया गया l यह अभियान देश के सभी हिस्सों में पूरे पखवाड़े चलेगा l अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत भक्तिपाड़ा एवं कालीतला में संचालित है।दोनों जगह में इस अभियान की शुरुआत की गई l इस अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य पर अधिक फोकस रहेगा जिसमें विभिन्न तरह के सेवाओं से संबंधित कार्ड विभिन्न तरह की सेवाएं,जांच आदि की सुविधा रहेगी।

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ अधिक से अधिक उठा सकती हैं और अपने स्वास्थ्य संबंधी सभी तरह की जानकारियां और सेवाओं का भी लाभ ले सकती हैं l कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान नगर परिषद से नगर प्रबंधक मृत्युंजय पांडे , नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा, एलडीसी धीरज कुमार दोनों सेंटर की GNM प्रियंका जायसवाल, पूनम मुर्मू, एमपीडब्ल्यू रवि मरांडी, सत्येंद्र पहाड़िया और अन्य सभी कर्मी मौजूद रहे I

