
स्टॉक मार्केट से एक बड़ी खबर सामने आई है। घरेलू सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Urban Company के शेयरों ने 17 सितंबर को शानदार एंट्री की। कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 57.52% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। एनएसई पर शेयर 162.25 रुपये पर खुले, जबकि बीएसई पर 161 रुपये पर शुरुआत हुई, जो 103 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब 56% अधिक है। इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कुल सब्सक्रिप्शन 103 गुना रहा। योग्य संस्थागत खरीदारों ने 147 गुना बोली लगाई, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 77 गुना और खुदरा निवेशकों ने 41 गुना अभिदान दिया। Urban Company ने आईपीओ से जुटाई पूंजी का इस्तेमाल नई टेक्नोलॉजी, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑफिस लीज और ब्रांड प्रमोशन व मार्केटिंग गतिविधियों में करेगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम और मजबूत सब्सक्रिप्शन को देखते हुए यह लिस्टिंग एक बड़ी सफलता साबित हुई।

