PM मोदी के जन्मदिन पर शिवराज ने याद की पहली मुलाकात

PM मोदी के जन्मदिन पर शिवराज ने याद की पहली मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और पूरे देशभर से उन्हें शुभकामनाएँ मिल रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बधाई दी और मोदी जी से जुड़ा एक खास किस्सा साझा किया। शिवराज सिंह ने बताया कि उनकी और प्रधानमंत्री मोदी की पहली मुलाकात साल 1992-93 में हुई थी, जब भारतीय जनता पार्टी ने कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक ‘एकता यात्रा’ निकाली थी। इस यात्रा का नेतृत्व डॉ. मुरली मनोहर जोशी कर रहे थे, जबकि पूरी यात्रा की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी को सौंपी गई थी। शिवराज ने कहा कि उस समय आतंकवाद से घिरी कश्मीर घाटी में लाल चौक पर तिरंगा फहराना असंभव माना जा रहा था। लेकिन मोदी जी के प्रबंधन और दृढ़ संकल्प से 26 जनवरी को डॉ. जोशी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया। उन्होंने आगे बताया कि उस दिन हजारों कार्यकर्ता सुरक्षा कारणों से लाल चौक नहीं जा पाए और इससे मोदी जी बेहद भावुक हो गए। वे पूरी रात नहीं सोए और साथी कार्यकर्ताओं के न पहुंच पाने के दर्द में बैठे-बैठे रोते रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तभी उन्होंने पहली बार महसूस किया कि नरेंद्र मोदी न सिर्फ एक सख्त और अनुशासित नेता हैं, बल्कि भीतर से बेहद संवेदनशील इंसान भी हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *