कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई, जहां दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक

और सांस्कृतिक रिश्तों को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई गई।

