
जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार अमड़ापाडा के तीन स्कूलों क्रमशः,राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरचिर एवं पीएम श्री केजीबीवी हाई स्कूल मे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के प्रयोग करने, सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम करने जैसे मुद्दों पर जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए बीच शपथ ग्रहण करवाया गया| इसके साथ हिट एंड रन के बारे मे बतलाया गया इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवम पैंपलेट सभी छात्र एवम छात्राओ को बांटा गया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रोड इंजीनियर एनालिस्ट मोहम्मद अजहद अंसारी आईटी अस्सिटेंट अमित कुमार राम एवं शिक्षक गण शामिल थे।

