भारत समय के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. समुद्र की भी अपनी एक दुनिया है. इस दुनिया में भी भारत आगे बढ़ रहा है. अब भारत को समुद्र में कीमती धातुओं की खोज करने का बड़ा मौका मिला है. भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री तल प्राधिकरण से एक स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट मिला है. इसके तहत भारत को उत्तर-पश्चिम भारतीय महासागर में समुद्र की गहराई में मौजूद कीमती धातुओं की खोज करने की इजाजत दी गई है. इसी के साथ बड़ी बात यह है कि

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने बताया कि कार्ल्सबर्ग रिज में पॉलीमेटैलिक सल्फर नोड्यूल्स की खोज करने के लिए दुनिया में पहली बार किसी देश को लाइसेंस दिया गया है. यह भारत को मिला है. इस समझौते पर जमैका में स्थित ISA संस्था के साथ 15 सितंबर 2025 को दिल्ली में हस्ताक्षर हुए.

