राजद के प्रदेश अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यालय में शिक्षक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA सरकार की गलत नीतियों और शिक्षकों को गैर-शिक्षण कार्यों की जिम्मेदारी देने से शिक्षा की गुणवत्ता में भारी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि 20 वर्षों के दौरान स्कूल ड्रॉपआउट, शिक्षकों की कमी, बुनियादी ढांचे की समस्याएं और देश में सबसे कम साक्षरता दर जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार बनने पर शिक्षा प्रणाली में बहुआयामी सुधार किए

जाएंगे। नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने और रिकॉर्ड समय में 2 लाख 20 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति जैसी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त रहित संस्थानों के शिक्षकों को वेतनमान और अन्य सेवा शर्तें तुरंत लागू की जाएंगी। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने पर सभी शिक्षकों की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाएगा।

