मंडी के धर्मपुर में बादल फटने जैसे हालात, बस अड्डा डूबा

मंडी के धर्मपुर में बादल फटने जैसे हालात, बस अड्डा डूबा

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश से व्यास नदी और स्थानीय नाले उफान पर आ गए। देर रात धर्मपुर बस अड्डा पूरी तरह पानी में डूब गया। कई बसें बहकर दूर जा गिरीं और मलबे में पलटी हुई मिलीं। दुकानों में पानी घुसने से भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि उस समय बस अड्डे पर यात्री मौजूद नहीं थे। मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और कुछ जगह गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *