दूर्गापूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक|

दूर्गापूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक|

मालपहारी एवं रद्दीपुर ओपी में दुर्गा पूजा 2025 को लेकर शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा समिति के सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक किया गया । बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ विजय कुमार ने की। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव एवं अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में पूजा पंडाल में उचित व्यवस्था किए जाने, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पंडाल के अंदर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग कतार लगाने एवं संबंधित पूजा समिति के द्वारा अपने सदस्यों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर सहमति जताई गई।

एसडीपीओ विजय कुमार ने कहा कि प्रशासन की पैनी नजर रहेगी एवं किसी भी तरह के असमाजिक तत्वों के साथ प्रशासन पूरी सख्ती के साथ पेश आएगा। बैठक में थाना प्रभारी रवि शर्मा के अलावे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल बद्दू, अमल राय, कृष्णजीत सिंह, राम नारायण भगत, भैया सिंह, गोपाल भगत, सुखन घोष, शंकर भगत, शैलेश चौरसिया, तीर्थ पाल के अलावे कई लोग मौजूद थे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *